मंदिर तोड़े जाने की खबर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी
खबर पाकर मौके पर पहुंचे विधायक मनीष असीजा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी कालखंड में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। लोगों ने बताया है कि इससे पहले भी मंदिर से पारंपरिक त्रिसूल और मूर्तियों के वस्त्रों से छेड़छाड़ की। उस समय हम लोगों ने सहिष्णुता का भाव दिखाया। लेकिन मूर्ति तोड़ा जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन से बात हुई है। सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ेंः- प्रेम का ऐसा अंत: 'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं'...और फंदे से झूल गए पति-पत्नी, रोती रही ढाई वर्ष की मासूम
बनाया जा रहा डर का माहौल
खबर पाकर मौके पर पहुंचे पार्षद अजय गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष 2020 से मंदिर में मूर्तियां तोड़ने के मामले बढ़ गए हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई ठोंस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यहां डर का माहौल बनाया जा रहा है। ताकि हिंदू समाज के लोग यहां से पलायन कर जाएं। लेकिन, ऐसा होने नहीं देंगे। कहा कि पुलिस चार घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करें। अन्यथा यहीं पर धरना देंगे।
चार घंटे के अंदर करेंगे कड़ी कार्रवाई
सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि मंदिर में मूर्तियों के तोड़े जाने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। आरोपियों की फोटो हमारे पास आ गई हैं। मंदिर तोड़ना बिल्कुल गलत बात है। हम अगले चार घंटों में आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेंगे, कि आगे से कोई भी आराजकतत्व ऐसी घटना करने से पहले सोचेगा।