फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: त्रयाेदशी संस्कार से लौट रहे बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो घायल

Sun, 18 Aug 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। गांव खटुआमई से त्रयोदशी संस्कार से लौट रहे बाइक चालक की बाइक आमौर के पास बजरी पर फिसल गई। हादसे में बाइक में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार रामेश्वर (60) निवासी शाहजहांपुर पोस्ट घिरोर जनपद मैनपुरी अपने परिवार के राजेश के साथ अपनी बहन के घर त्रयोदशी संस्कार से लौटकर अपने घर जा रहे थे। उन्हें बाइक से छोड़ने शेर सिंह आए थे। शेर सिंह बाइक चला रहे थे, तभी आमौर के पास बजरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे राजेश, शेर सिंह और रामेश्वर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए सिरसागंज सरकारी अस्पताल लेकर आ गए। जहां पर चिकित्सकों ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजेश और शेर सिंह दोनों घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिरसागंज पुलिस ने हादसे में मृत रामेश्वर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि रामेश्वर बाइक से ग्राम खटुआमई अपनी बहन के घर त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने गए थे। लौटने के दौरान बजरी के कारण बाइक फिसल गई। हादसे में रामेश्वर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें