फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 04 Feb 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों द्वारा पति-पत्नी के साथ मारपीट और महिला से अभद्रता करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को जब उसका पति मंदिर जा रहा था, तब नरेंद्र और विष्णु ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने आरती और काव्या के साथ मिलकर महिला को घर में अकेला पाकर हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर अपमानित भी किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नरेन्द्र, विष्णु, आरती और काव्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें