फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एंबुलेंस हादसाः जीजा का शव को लेकर लौट रहे साले के बाद बहन की भी मौत

Tue, 14 Jul 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नौशहरा हाईवे पर सोमवार सुबह एंबुलेंस और अन्य वाहन की भिड़ंत घायल महिला की भी मौत हो गई। जीजा के शव को लेकर एंबुलेंस से लौट रहे साले की सोमवार को मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल बहन ने भी सोमवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महज चार दिनों के भीतर एक ही परिवार में तीन मौतों से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

जसराना क्षेत्र के ग्राम कटैना हर्षा निवासी दलवीर सिंह (70) के ऊपर मकान निर्माण के दौरान लिंटर से पत्थर की स्लिप गिर गई थी। गंभीर हालत में उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह दलवीर सिंह के शव को वापस गांव लाने के लिए उनकी पत्नी सुशीला देवी (65), अपने सगे भाई मिलाप सिंह (62) निवासी बसंतपुरा, थाना किशनी, मैनपुरी और अपने दामाद वीकेश (28) के साथ एंबुलेंस से सैफई से लौट रही थीं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही एंबुलेंस शिकोहाबाद के नौशहरा हाईवे के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सुशीला देवी के सगे भाई मिलाप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जो अपने जीजा के शव को सम्मान सहित घर ला रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी और उनके दामाद वीकेश को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद ले जाया गया, जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को आगरा रेफर कर दिया था।
आगरा के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहीं सुशीला देवी ने भी सोमवार देर रात करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। महिला की मौत की पुष्टि उनके नाती ने फोन पर परिजनों को जानकारी देते हुए की। पति और भाई के बाद अब महिला की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, हादसे में घायल दामाद वीकेश की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन



हादसे में घायल महिला सुशीला देवी की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

- अनुज चौधरी, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें