शिकोहाबाद (ब्यूरो)। शिव आदर्श महाविद्यालय पैढ़त के क्रीड़ांगन में दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मद हुसैन और विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता शिव आदर्श इंटर कालेज, पैढ़त अंकुर दुबे ने शिरकत की।
50 और 100 मीटर दौड़ में अमर यादव, विजय लक्ष्मी और अमर यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में निधि उपाध्याय, अमर यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में शुभम मिश्रा, 600 मीटर दौड़ में अनिल निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अमित प्रथम ,शुभम मिश्रा द्वितीय, अतुल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वंदना प्रथम ,विजय लक्ष्मी द्वितीय, वैशाली तृतीय रहे। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका विवेक सिंह ,आलोक पचौरी, शशिकांत तिवारी, मोनिका सिंह ,अमित कुमार ने निभाई। संचालन नवीन मिश्र ने किया। इस अवसर पर संजीत, अरुण कुमार, अनुज सहित कालेज का स्टाफ मौजूद था। अध्यक्षता खजांची लाल शर्मा ने की।