फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अमर उजाला अचीवर्स अवॉर्ड आज, मेधावियों का होगा सम्मान

Fri, 25 Jul 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अचीवर अवार्ड लोगो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमर उजाला द्वारा अचीवर्स अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार शनिवार को नेहा होटल मेला बाग, स्टेशन रोड शिकोहाबाद में अचीवर्स अवॉर्ड आयोजित होगा। इस मौके पर फिरोजाबाद व शिकोहाबाद के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के टॉपर्स के साथ अमर उजाला ओलंपियाड के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मान देने और उत्साहवर्धन करने के लिए प्रतिवर्ष अमर उजाला द्वारा यह आयोजन किया जाता है। इससे मेधावियों को नई ऊर्जा मिलती है। एक तरफ जहां मेधावियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है, तो वहीं अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलती है।
इस बार शिकोहाबाद में यह समारोह शनिवार को आयोजित होने जा रहा है। इस मौके पर सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई के टॉपर्स के साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं के मेधावियों को अचीवर्स अवॉर्ड दिया जाएगा। समारोह के सहयोगी गोल्डन हीरो और डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी सिरसागंज होंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सह-प्रयोजक द एशियन सीनियर सेकेंड्री स्कूल, ब्लूमिंग वड्स स्कूल, एसआरएस मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, गार्डेनिया इंटर कॉलेज, मेजर रामवीर सिंह एजूकेशन इंस्ट्टीयूट, ज्ञानदीन सीनियर सेकेंड्री स्कूल, इंद्रा मेमोरियल स्कूल, आईवी इंटरनेशनल स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद, यंग स्कॉलर एकेडमी, श्री स्वामी बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, गौरीशंकर इंटर कॉलेज कोटला रोड फिरोजाबाद, शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल, राजकॉवेंट इंटर कॉलेज, श्रीमती ममता विद्यालय सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेंट जेबी ग्लोबल एकेउमी, इंदु इंटर कॉलेज, अमर सिंह इंटर कॉलेज, डीपी इंटर कॉलेज फिरोजाबाद के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें