जसराना के लोक राष्ट्रीय इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिताएं, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
जसराना। आरएसएस के संचालित शिशु मंदिर जसराना में प्रांत की योजनानुसार द्विसंकुलीय शारीरिक प्रतियोगिता संपन्न हुई। फिरोजाबाद के साथ मैनपुरी के सरस्वती शिशु मंदिरों ने भी इसमें प्रतिभाग किया।
विजयी प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डाॅ. उम्मेद सिंह राजपूत ने किया। 100 मीटर दौड़ में सिरसागंज के अभि, मैनपुरी के देव बंशिगौरा द्वितीय, टूंडला के श्याम सुंदर तृतीय स्थान पर रहे। 27 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में जसराना के अभय प्रथम, टूंडला के भीम द्वितीय, मैनपुरी के अंशु बंशिगौरा तृतीय स्थान पर रहे। 30 किलाेग्राम वर्ग की कुश्ती में जसराना के अमन प्रथम, मैनपुरी के मयंक बंशिगौरा द्वितीय स्थान पर रहे। संवाद