फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क के बीचों बीच डाली गई पेयजल लाइन की शिफ्टिंग शुरू

Mon, 03 Nov 2025 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक इमेज  - फोटो : सांकेतिक इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
अब साइड पटरी पर किया जा रहा है शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 29 क्षेत्र में कोटला रोड के बीचों बीच पड़ी पेयजल लाइन को साइड पटरी पर शिफ्टिंग का काम सोमवार से शुरू हो गया है। इससे वार्ड के कई मोहल्लों और गलियों में पेयजल संबंधी समस्याओं के निदान की उम्मीद है।
विज्ञापन

बंबा बाईपास चौराहा से कोटला रोड की मुख्य सड़क के बीच में जल निगम ने पाइप लाइन डाली थी। लाइन लीकेज और बॉल्व चाॅक होने पर कई तरह की दिक्कतें लोगों को होती थीं। महाप्रबंधक जलकल सतीश चंद की पहल पर वार्ड 29 के मोहल्ला रानी नगर और संगम नगर से सटी मुख्य सड़क पर डाली गई पेयजल लाइन को अब साइड पटरी पर शिफ्ट किया जा रहा है। लाइन शिफ्टिंग का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जलकल के मुताबिक करीब आठ लाख की लागत से पेयजल लाइन को मुख्य सड़क की साइड पटरी पर शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें