फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क में डामर की जगह काला तेल के प्रयोग का आरोप, हंगामा

Thu, 03 Apr 2025 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एका में सड़क निर्माण में डाबर की जगह काले तेल के प्रयोग का आरोप लगाते हुए विरोध किया।  - फोटो : एका में सड़क निर्माण में डाबर की जगह काले तेल के प्रयोग का आरोप लगाते हुए विरोध किया।
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। कस्बा के परशुराम चौराहे से जेड़ा मार्ग माता मंदिर तक बनाई जा रही सड़क में डामर के स्थान काले तेल का प्रयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। जिलाधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र होते हुए हरी टेलर के सामने सड़़क बनाने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। नागरिकों ने काम रुकवा दिया। कर्मचारियों ने विरोध देखा तो वहां से छोड़कर आगे से माता वाले मंदिर से निर्माण करना शुरू कर दिया। नागरिकों ने कहा कि सामग्री में कोई बदलाव नहीं किया। इसके कारण वहां भी विरोध हुआ। विरोध प्रदर्शन के चलते यहां भी काम रोकना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बना रहे मेठ श्याम सिंह ने स्वीकार किया डामर की जगह काले तेल का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीेएम से इसकी जांच कराके उचित कार्रवाई की मांग की है। विरोध करने वालों में शीलू सविता, उमेश चंद्र, नवरत्न सविता, धर्मेंद्र पचौरी, अमरदीप, लालू चौहान, संदीप चौहान, हरी सविता, विजय मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें