फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मृतक की सोने की अंगूठी उतारे का आरोप

Sat, 06 Jul 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति की बीमारी से मौत हो गई। मृतक का पुत्र शाम 7:30 बजे अस्पताल पहुंचा और आरोप लगाते हुए कहा कि इमरजेंसी में उसके पिता के हाथ से अंगूठी और जेब से कुछ नकदी निकाल ली है। मामले की जानकारी पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाने पर शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के खंजापुर नई बस्ती निवासी रजनेश ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने पिता 55 वर्षीय रमेशचंद्र को दिखाने के लिए लाया था। दोपहर दो बजे चिकित्सक से परीक्षण के बाद दवा लिख दी थी। करीब तीन बजे वह पिता को लेकर घर जा रहा था, तभी गेट पर पिता बेहोश होकर गिर गए। उन्हें आनन फानन में अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रजनेश ने बताया कि पिता को सीने में दर्द की समस्या थी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल स्टाफ ने इमरजेंसी में ही उसके पिता के हाथ से एक सोने की अंगूठी व जेब में रखें करीब 7000 रुपये निकाल लिए हैं। युवक ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की है। साथ ही मामले की शिकायत थाना पुलिस से करने की बात कही है। अस्पताल प्रशासन के पीजे जिंदल ने बताया कि तीमारदार मेरे पास आए थे। उन्होंने शिकायत की है। सीसीटीवी की जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें