फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अजय ने 100 मीटर दौड़ में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज नगर के गिरधारी इंटर कॉलेज में शनिवार को विकास खंड मदनपुर के विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मदनपुर जोगेंद्र यादव थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर तथा फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नायन के अजय ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़सान के अंकित ने दूसरा व राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राम रूप, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह पीटीआई, निर्भय यादव, सर्वेश, बृजेश, कोमल, अविनाश प्रताप सिंह, मनोहर, अमित, राकेश सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें