फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हज के लिए पैदल जा रहे अहमद रजा का सिरसागंज में स्वागत

Wed, 28 Jan 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अहमद रजा - फोटो : अहमद रजा
विज्ञापन
सिरसागंज। कोठीभार के कैमा गांव निवासी अहमद रजा पैदल हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जा रहे हैं। बुधवार शाम वे सिरसागंज पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। अहमद रजा ने बताया कि यह यात्रा लगभग 18 महीने में पूरी होगी। वे उत्तर प्रदेश से राजस्थान के अजमेर शरीफ, फिर पंजाब होते हुए अफगानिस्तान, ईरान और कुवैत के रास्ते सऊदी अरब जाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य पैदल हज और उमरा करना है।
विज्ञापन

अहमद रजा पहले भी तीन बार महाराजगंज से अजमेर शरीफ और हाल ही में मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह तक पैदल यात्रा कर चुके हैं। उनके साथ इस दौरान आबिद रज़ा, अयाज, शाहरुख, सोहेल, समीर, बोरा, मुमताज, साहिल, तौसीफ, हाफिज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें