हाइवे पर हजरतपुर के पास हुआ हादसा
रविवार सुबह फीरोजाबाद हाइवे पर अज्ञात वाहन ने टैंपो में टक्कर मार दी। हाइवे पर खड्ड में गिरे टैंपो के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना नारखी के गांव खगरई निवासी शीलेन्द्र कुमार (32) रविवार नौ बजे टूंडला से फीरोजाबाद के लिए सवारियां भरकर चला था, किंतु रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ने पर उसने सवारियों को दूसरे टैंपो में बैठा दिया था तथा स्वयं टैंपो लेकर जा रहा था। वह हजरतपुर के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने विक्रम टैंपो संख्या यूपी 83पी 9980 में पीछे से टक्कर मार दी। टैंपो हाइवे से नीचे सिक्स लेन के लिए खोदे गए गड्डे से नीचे जा गिरा।
यही नहीं पलटते हुए उसका पहिया निकल गया। चालक शीलेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक चालक शीलेन्द्र के शव को पास्टमार्टम के लिए फीरोजाबाद भेज दिया। मामले में मृतक के चचेरे भाई साहब सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।