लैक्ट्रेट सभागार में आयोजित आलू आवंटन प्रक्रिया के दौरान मौजूद किसान
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में किसानों को आलू बीज आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रणाली के दौरान 15.65 क्विंटल आलू बीज लेने के लिए करीब छह सौ किसान कलक्ट्रेट सभागार में जमा हुए। लॉटरी के माध्यम से 113 किसानों को विभिन्न प्रजाति के बीज आवंटित किया जाएगा।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित लॉटरी सिस्टम के जरिए आलू बीज आवंटन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न ब्लाकों से आए करीब छह सौ किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 113 किसानों को लॉटरी के माध्यम से बीज का आवंटन किया गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव,उप निदेशक कृषि डॉ हंसराज एवं जिला उद्यान अधिकारी विनय कुमार यादव मौजूद रहे।
लॉटरी प्रणाली के जरिए आलू बीज प्राप्त करने वाले लाभार्थी किसान
आलू बीज की प्रजाति आवेदक किसान लाभार्थी किसान
चिप्सौना 32 10
सूर्या गोल्ड 158 15
ख्याति 252 27
कुकरी बहार 161 22
मोहन ब्रांड 110 39
मांग अधिक होने के कारण आलू बीज का वितरण लॉटरी प्रणाली से कराया गया। लॉटरी में शामिल किसानों से ही लॉटरी निकलवाई गई। जिन किसानों की लॉटरी निकली है। उन्हें बीज उपलब्ध कराने जा रहा है।
विनय कुमार यादव जिला उद्यान अधिकारी