फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने सत्ताधारी दल के नेता के बेटे को पकड़ा

Tue, 26 May 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या के मामले में आगरा की फतेहाबाद पुलिस ने सोमवार रात सुहाग नगर और लेबर कालोनी में दबिश दी। पुलिस ने पूर्व सभासद के बेटे सहित कई को हिरासत में ले लिया। उन्हें अपने साथ आगरा ले गई।
विज्ञापन

आगरा की फतेहाबाद पुलिस ने 20 मई को यमुना से एक युवक का शव बरामद किया था। पुलिस ने उसका पीएम कराया तो मौत का कारण शरीर पर आई चोटें थीं। इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चौकीदार की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। उधर सात मई से लापता रिंकू पुत्र बाबूलाल निवासी सुहाग नगर थाना दक्षिण के परिवारीजन खोजबीन करते हुए फतेहाबाद थाने पर पहुंचे। वहां कपड़ों के आधार पर परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। हत्याकांड से जुड़े ठोस सबूत मिलने पर सोमवार रात फतेहाबाद पुलिस ने दक्षिण क्षेत्र की सुहाग नगर और लाइनपार क्षेत्र की लेबर कालोनी में दबिश देकर कई युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों में एक युवक मोहल्ला कोटला के सत्ताधारी पार्टी से जुड़े पूर्व सभासद का बेटा भी शामिल है। इसको छुड़ाने के लिए देर रात तक प्रयास किए जाते रहे, लेकिन हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस द्वारा नहीं छोड़ा गया। पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें