फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद लौटी स्टेडियम में रौनक, हॉकी और पॉवर लिफ्टिंग के आए कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीन साल बाद दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो कोच आने से रौनक लौट आई है। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए कैंप का आयोजन शुरू करा दिया है। खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जा रहे हैं हालांकि खिलाड़ी अभी अन्य खेलों के कोचों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से हर साल कोच की तैनाती दी जाती है। कोच के चयन प्रक्रिया में बदलाव और कोरोना के कारण करीब तीन साल से कोच नहीं आ पा रहे थे। इससे दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम कोरोना संक्रमण के साथ ही कोच नहीं होने के कारण लंबे अर्से से सूना पड़ा था। कोच नहीं थे तो नए खिलाड़ी को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। प्रशिक्षित खिलाड़ी अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए आ रहे थे। कोरोना का असर कम हुआ तो शासन ने स्टेडियम में हॉकी और पॉवर लिफ्टिंग के कोच तैनात कर दिए हैं। जिमनास्टिक के कोच के रूप में जिला क्रीड़ाधिकारी हैं। दो दिन पूर्व हुई कोच की तैनाती के बाद खिलाड़ियों ने स्टेडियम में आना शुरू
क्या कहते हैं अधिकारी
दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शासन स्तर से दो कोच की तैनाती कर दी है। अन्य कोच आने हैं। कैंप शुरू करा दिए गए हैं। खिलाड़ी प्रैक्टिस करने आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

राहुल चोपड़ा, जिला क्रीड़ाधिकारी
अभी अन्य कोच का इंतजार
फिरोजाबाद। अभी खिलाड़ियों को क्रिकेट, बैडमिंटन, तलवारबाजी, जूडो सहित अन्य खेलों के कोच का इंतजार है। हर बार अलग-अलग खेल के कोच मिलने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, कोच को भी नए सिरे से खिलाड़ियों की टीम बनानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें