फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वृद्ध की मौत के बाद परिजन ने किया सरकारी ट्रॉमा सेंटर में हंगामा

Mon, 24 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सरकारी ट्रामा सेंटर में वृद्ध की मौत के बाद चिकित्सक स्टाफ से बहस करते परिजन। स्रोत वीडियो ग्रै - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में वृद्ध की मौत के बाद चिकित्सक स्टाफ से बहस करते परिजन। स्रोत वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
फिराेजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गईं। वृद्ध की मौत से गुस्साए परिजन ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार रात्रि करीब नौ बजे हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस के साथ सीएमएस पहुंच गए। उन्होंने समझा बुझाकर परिजनों को शांत करा दिया।
विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम निजापुर गढूंमा निवासी सत्यपाल सिंह (65) को उच्च रक्तचाप और उल्टी हो रही थी। इस पर परिजन उन्हें उपचार के लिए शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए थे। हालत गंभीर होने के कारण वहां से सत्यपाल को सरकारी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया था।। चिकित्सकों के अनुसार सरकारी ट्रामा सेंटर में उन्हें शाम को छह बजे करीब लाया गया था। जहां भर्ती कर चिकित्सक उनका उपचार कर रहे थे। उपचार के दौरान रात्रि नौ बजे के करीब सत्यपाल की मौत हो गई। सत्यपाल की मौत हो जाने की जानकारी होते ही परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने परिजनों के इस रवैये का विरोध किया तो उनसे भी काफी कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने चिकित्सक एवं स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की कर दी। थाना उत्तर क्षेत्र के एसआइ योगेंद्र सिंह, विजय गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इसके साथ सीएमएस डा.नवीन जैन भी पहुंच गए। सीएमएस ने कहा कि उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई थी। परिजन ने हंगामा किया था। समझाने के बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें