फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टक्कर के बाद ऑटो सवार युवती की गर्दन ट्रैक्टर के हल में फंसी, मौत

Fri, 04 Jul 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रियंका का फाइल फोटो - फोटो : प्रियंका का फाइल फोटो
विज्ञापन
सिरसागंज(फिरोजाबाद)। करहल पुल के पहले ट्रैक्टर और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मैनपुरी से दवा लेने आ रही युवती की गर्दन ट्रैक्टर में लगे हल में फंस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी में करहल के गांव खेड़ा महान निवासी प्रियंका (20) के पेट की समस्या से ग्रसित थी। वह बृहस्पतिवार सुबह दवा लेने के लिए ऑटो से शिकोहाबाद की ओर आ रही थी। ऑटो करहल पुल के पास पहुंचा था कि पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल सवारियों को बाहर निकाला।
ऑटो में बैठी प्रियंका की गर्दन ट्रैक्टर मेंं लगे हल में घुस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रियंका के भतीजे अभिषेक ने बताया कि वह छह बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। पिता की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। विष्णु दयाल, विजरानी, गुडि़या निवासीगण ककरऊ कोठी फिरोजाबाद और अवनीश निवासी नगला छीते सिरसागंज घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें