फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अश्लीलता का विरोध करने पर दबाने के बाद रस्सी से कसा था गला

Sat, 30 Aug 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रजावली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बालिका का हत्यारा।  - फोटो : काजल के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में 27 अगस्त को बकरी चराने गई बालिका (10) की गला घोंटकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को वारदात का खुलासा किया। सुबह पुलिस ने एटा-टूंडला रोड से उत्तम गढ़ी के पास से ध्यानपाल उर्फ पप्पू (55) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पास घूरे से बालिका का मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी का कहना है कि मोबाइल दिखाकर गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। बालिका ने विरोध किया। राज खुल न जाए इसके लिए उसने पहले बालिका का गला दबाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रस्सी से गले को कस दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि एसएसपी ने चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया था। इस दौरान पुलिस को गांव के ही ध्यानपाल के बारे में पता चला कि वह नशे का आदी है। अक्सर बच्चों को टाफी-मिठाई का लालच देकर उनके साथ उठते-बैठते देखा जाता है। पुलिस ने उसे एटा-टूंडला मार्ग से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन सख्ती से पूछताछ पर टूट गया और पूरी वारदात उगल दी। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम को 25 हजार की राशि से पुरस्कृत किया है।



तीन बच्चों का पिता है आरोपी
सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तीन बच्चों का पिता है। उसके तीनों दो बच्चे मुंबई और पुणे में नौकरी करते हैं। जबकि एक बेटा यहीं पर कारखाने में काम करता है। गांव के लोगों ने बताया कि वह भांग के नशे में दिनभर डूबा रहता था। अक्सर अकेले में बच्चों आसपास उठता-बैठता था। टाफी आदि का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। इसी फिराक में उसने बालिका के साथ भी अश्लील हरकत का प्रयास किया लेकिन उसने शोर मचा दिया। इस पर उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें