फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र की विवाहिता के प्रेमी ने अपने संग प्रेमिका की तस्वीर भेजकर उसके वैवाहिक जीवन में जहर घोल दिया। आरोपी युवक ने प्रेमिका के पति को फोटो भेजने के साथ इंटरनेट मीडिया पर भी फोटो डाल दी है। युवती की मां ने जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने उससे भी अभद्रता कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
फरिहा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पुत्री की शादी दो दिसंबर को आगरा में की थी। बेटी की शादी के बाद से फरिहा का रहने वाला लव मिश्रा उसकी मां और दोस्त सुमित निवासी खिड़की दरवाजा ने इंस्टाग्राम आईडी से दामाद के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश और फोटो भेजकर परेशान कर रहा है।
लव ने उन फोटो को वायरल कर दिया है। 23 जनवरी को बेटे ने लव को समझाने की कोशिश की तो उसने बहन को बदनाम करने की धमकी दी। वह 24 जनवरी को आरोपी के घर गई तो अवधेश मिश्रा और अन्य परिजन ने भी अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।