फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित

Sat, 17 May 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एडीएम न्यायिक संगीता गौतम के आश्वासन पर सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने हड़ताल की स्थगित। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दस्तावेज लेखक संघ एवं सदर तहसील के अधिवक्ताओं के द्वारा पीपीपी मॉडल पर निबंधन मित्र रखे जाने के विरोध में चल रही हड़ताल एडीएम न्यायिक संगीता गौतम के आश्वासन पर समाप्त हो गई। एडीएम ने कहा कि इस संबंध में न तो कोई शासनादेश आया हैं और न ही इस तरह की कोई व्यवस्था की गई है। इसके साथ दस दिन पुरानी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

तहसीलों में सब रजिस्टार कार्यालय के सामने निबंधन मित्र कार्यालय खोलने के साथ निबंधन मित्र रखे जाने के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ, टाइपिस्ट के साथ फोटोग्राफर एवं अधिवक्ताओं के द्वारा पिछले दस दिनों से कामबंद हड़ताल की जा रही थी। हड़ताल किए जाने के कारण तहसीलों में बैनामा कराए जाने का काम थम गया था। कामबंद हड़ताल की जानकारी होने के बाद एडीएम न्यायिक संगीता गौतम, सहायक आयुक्त स्टांप एवं सब रजिस्टार धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों की पूरी बात सुनी। अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों की बात सुनने के बाद एडीएम ने सभी को आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर ट्रिपल पी मॉडल पर अभी तक न तो कोई रूपरेखा तैयार की गई है और न ही शासन से इस तरह का कोई पत्र आया है। इसलिए जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी हड़ताल को समाप्त कर दें। वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने मंथन करने के साथ अपनी हड़ताल को अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त कर दिया। इसी के साथ हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा कर दी।
हड़ताल स्थगित होने के साथ सोमवार से तहसील में बैनामा कराए जाने का काम प्रारंभ हो सकेगा। इस दौरान चरन सिंह यादव, राजेंद्र सिंह बघेल, वीरेंद्रपाल सिंह, मुनेशपाल सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अतिवीर सिंह, मान सिंह यादव, कार्तिक तोमर, सौरव यादव, विनोद यादव, श्यामसुंदर वर्मा एडवोकेट, रत्नेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, श्रीलाल यादव, कृष्णा यादव, मोहम्मद इस्लाम, रामसनेही, मोहित अग्रवाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें