फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कचहरी में अधिवक्ताओं की हडताल के दौरान जुलूस निकालकर नारेबजी करते अधिवक्तागण - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में पहुंचे अधिवक्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी यदि मांगें नहीं मानीं तो 23 मार्च को फिर से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट, महासचिव सुरेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में काफी संख्या में अधिवक्ता जनपद न्यायालय प्रांगण में इकट्ठे हुए। नारेबाजी करते हुए सभी जिला मुख्यालय पहुंचे। चेतावनी दी कि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 23 मार्च को दोबारा आंदोलन किया जाएगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश यादव, शिवशंकर दुबेे, योगेंद्र जादौन, धर्मेद्र यादव, उमेश चंद्र ओझा, रतन सिंह एडवोकेट, छत्रपाल बाबा, देवेंद्र सिंह यादव, रोहित पारस, प्रवीन यादव, आरिफ यादव, शीबा खान, आलिया रफत सादमा, राजेश कुमार, सुधीर माहेश्वरी, सुरेश यादव, आबिद अली, राहुल पचौरी, केके राजपूत, कौशल राठौर, अमित दीक्षित, लियाकत अली आदि मौजूद थे। हड़ताल के चलते दूर दराज से आए मुवक्किल बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

शिकोहाबाद में भी की नारेबाजी
शिकोहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी पर गुस्साए वकीलों ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष ब्रजेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को पर्याप्त बजट नहीं दिया है।
सरकार अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी कर रही है। अधिवक्ताओं ने बाजू पर लाल पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राजेश कुमार यादव, योगेंद्र यादव, सुभाष चंद्र, केपी सिंह, श्यामबाबू, कपिल श्रीवास्तव, महेश कुलश्रेष्ठ, रक्षपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, कृष्ण औतार यादव, राहुल यादव, अनिल शर्मा, रवींद्र राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें