फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता ई फाइलिंग को बंद किए जाने के विरोध में कार्य से विरत रहे। कामकाज नहीं किए जाने के कारण फरियादी बैरंग लौटने को मजबूर हो गए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी यादव एडवोकेट एवं महासचिव योगेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने ई फाइलिंग को बंद किए जाने के विरोध में कामकाज बंद रखा। कामकाज नहीं किए जाने के कारण वहां आने वाले वादकारियों का काम नहीं हो सका। इसके कारण वह बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि ई फाइलिंग का लाभ सभी अधिवक्ताओं को होता है। इसको बंद किए जाने का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान केके राजपूत, धर्मेंद्र कुमार यादव, आनंद गौतम, सुभाषचंद्र राजपूत,मधुर यादव, नृपति सिंह यादव दद्दा,सत्यप्रकाश सिंह,ओपी अग्रवाल एडवोकेट सहित काफी अधिवक्ता शामिल थे।