जसराना। अधिकारियों की कार्यशैली से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान कहा कि मंगलवार तक न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा। समस्याओं के निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
अधिवक्ताओं की बैठक बार हाल में हुई। अधिवक्ताओं ने कहा तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। कहा कि तहसील में कर्मचारियों द्वारा काश्तकारों का शोषण किया जा रहा है। वहीं कहा कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी ठीक नहीं है। कहा कि अधिवक्ताओं एवं आने वाले काश्तकारों का सम्मान नहीं किया जा रहा है। कहा कि अधिकारी न्यायिक कार्य तो करना चाहते हैं लेकिन अदालत के दौरान होने वाले निर्णयों को लेकर गंभीर नहीं है। दो हफ्ते पूर्व अदालत में हुए निर्णय के बाद अभी तक आदेशों को अपलोड नहीं किया गया है। कहा कि अगर समस्याओं को समाधान नहीं किया गया तो 13 मई को आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान सचिव बलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश वर्मा, उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, उप सचिव शेर सिंह, ऑडिटर रवींद्र सिंह एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।