पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शपथ लेते हैं कि हम पॉलीथिन का प्रयोग करने से बचेंगे। समय-समय पर पौधरोपण करेंगे और उनकी देखभाल भी करेंगे। यही संकल्प स्कूलों में छात्र-छात्राओं के मुख से गूंजते रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्पित किया। देहात क्षेत्रों के स्कूलों में पौधरोपण भी कराया गया।
ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के तहत ‘ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल’ के नारे के साथ माध्यमिक स्कूलों एवं परिषदीय स्कूलों में धरती को हरा-भरा बनाने की शपथ दिलाई गई। सुबह के 11 बजते ही क्लासों में विद्यार्थी अपने स्थान पर खडे़ हो गए। शिक्षकों ने पांच बिंदुओं को पहले बोला। साथ-साथ दोहराते हुए छात्र छात्राएं संकल्पित होते दिखे। गोपीनाथ इंटर कालेज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार सिंह ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह में राकेश, ज्ञानेशचंद्र त्रिपाठी, निरोत्तम सिंह सविता, डॉ संजय, शैलेंद्र सिंह, विपिन कुमार राजौरिया, श्यामसुंदर आदि लोग उपस्थित रहे। जबकि जूनियर विद्यालय कटरा पठानान, प्राइमरी कोटला बालक, प्राइमरी मथुरा नगर सहित अन्य स्कूलों में छात्र छात्राओं को शपथ दिलवाई गई।
फरिहा। विद्याराम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह आर्य ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौध रोपण करने के साथ ही उनकी देखभाल भी करें। इस दौरान अशोक यादव, विजेंद्र सिंह, गौरव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
वन महोत्सव के तहत सोमवार को ब्लूमिंग बड्स स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
स्कूल के निदेशक राज पचौरी ने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ करने के कारण ही प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। इससे मनुष्यों में विभिन्न प्रकार के रोग व विकृतियां उत्पन्न हो रही हैं। एक से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने पेड़ लगाने, उनको संरक्षित करने, पानी बचाने, बिजली बचाने, साफ-सफाई रखने व पालिथीन का प्रयोग न करने की भी शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमन पचौरी, सुनीता महाजन, खुशबू, नीलम, एकता, रश्मी, भावना, इशिका, उर्मिला मिश्रा, नीतेश गुप्ता, यतेंद्र, आशीष, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
ब्रजराज सिंह इंटर कालेज में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। डायरेक्टर अनुपम शर्मा एवं प्रधानाचार्य मदनमोहन गोस्वामी ने पर्यावरण का महत्व बताया। आरके ज्ञानेश्वरी इंटर कालेज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य लाखन सिंह एवं प्रबंधिका मुन्नीदेवी ने पौधारोपण करते हुए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। फीरोजाबाद उमा विद्यालय में छात्रों ने पौध रोपण किया। पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त बनाने को मोटर वाहनों का कम से कम प्रयोग करने की शपथ छात्रों एवं शिक्षकों ने ली। एसआरके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ डीपी सिंह राठौर के निर्देशन में पौध रोपण कार्यक्रम किया गया। 11 और 12 जुलाई को विद्यालय परिसर में पौध रोपण करने का निर्णय लिया।