फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायंट्स महिला के अध्ािष्ठापन समारोह में मौजूद सदस्य।

Thu, 19 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
जायंट्स महिला के अ‌िध्‍ाष्ठापन समारोह में मौजूद सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जायंट्स ग्रुप आफ महिला शक्ति के 19वें  अधिष्ठापन समारोह का आयोजन बुधवार को सलूजा रेस्टोरेंट में किया गया। वर्ष 2016 की अध्यक्षा आरती शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल को कालर पहनाकर पदभार सौंपा।  
विज्ञापन

दीक्षा अधिकारी अशोक अग्रवाल ने अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशका अनु बंसल, वित्त निदेशिका सीमा अग्रवाल को शपथ ग्रहण कराई। नवीन सदस्य रुचि बंसल, नीता गुप्ता, तनु सिंघल, वंदना गर्ग को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एसिड अटैक से पीड़ित आगरा की तीन महिलाओं नीतू, रुकैया, गीता को सम्मानित किया गया। फेडरेशन अध्यक्ष राजेश बजाज, अधिकारी मृदुला जैन ने  सराहना की। फेडरेशन अधिकारी कल्पना राजौरिया ने बालिका को फीस दी। रीता मित्तल, डा. निशा गुप्ता, राधिका व प्रीती ने लघु नाटिका प्रस्तुत की।
संस्थापक अध्यक्षा बीना चौहान, डा. अशोक खुराना, राष्ट्रदीप सिंह नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने आगामी सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस मौके पर संयोजिका वर्तिका जैन, रुचि बंसल, गौरी बंसल, रेनू अरोरा, मोनिका रानीवाला, पूर्णिमा, सौम्या चौहान, आशा गर्ग, कमलेश सचदेवा, शैली जैन, विष्णुकांता चौधरी, ऊषा पोरवाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें