फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और छात्राओं ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ निकाला जुलूस

Wed, 18 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी का विरोध करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा से शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार के रूप में डा. मुकेश वर्मा को टिकट दिया गया है। बुधवार को क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं ने डा. मुकेश वर्मा के खिलाफ जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही भ्रूण लिंग परीक्षण में शामिल होने पर पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाने का विरोध किया।
विज्ञापन


मैनपुरी रोड पर महिलाओं और आगरा गेट स्थित मंडी समिति के सामने छात्राओं ने डा. मुकेश वर्मा के खिलाफ जुलूस निकाला। इस दौरान वे अपने साथ साथ नारे लिखीं तख्तियां लेकर चल रहीं थीं। उनका कहना था कि भाजपा की ओर से बनाए गए उम्मीदवार पर नर्सिंग होम में भ्रूण परीक्षण करवाने का आरोप है। महिलाओं व छात्राओं का कहना था कि भाजपा एक ओर बेटी बचाओ की बात करती है, वहीं पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जिसके नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग परीक्षण का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा था। इस दौरान श्वेता सिंह, कुमकुम, मधु कुलश्रेष्ठ, प्रतिभा, सीमा, सुषमा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें