आदित्य हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तारी
- फोटो : Amar Ujala
एफएम वाटिका के समीप से पुलिस ने किया गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर सामान भी बरामद
आदित्य मित्तल की हत्या में वांछित दो आरोपियों को टूंडला पुलिस ने नेशनल हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान को जलेसर रोड स्थित कर्मयोगी अपार्टमेंट से बरामद किया।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड निवासी आदित्य मित्तल का 22 अगस्त की सुबह राजा का ताल स्थित आर्चिट ग्रीन से अपहरण कर लिया गया था। 25 अगस्त की शाम को शिकोहाबाद नहर से आदित्य का शव बरामद किया गया। पुलिस ने देर रात आदित्य के दोस्त रोहन सिंघल निवासी गणेश नगर थाना उत्तर और उसके यहां काम करने वाले राज मिस्त्री पवन निवासी रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कर्मयोगी अपार्टमेंट में काम करने वाले मजदूर गोपाल उर्फ रामगोपाल, निवासी जसराना मुकेश कुमार निवासी मोती की ठार थाना रसूलपुर के नाम हत्या में शामिल होने की बात सामने आई। दोनों आरोपियों को टूंडला पुलिस ने रविवार को नेशनल हाईवे स्थित एफएम वाटिका के समीप से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जल्द गैर जनपद रवाना की दी जाएंगी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कर्मयोगी अपार्टमेंट से रस्सी और सिरिंज भी बरामद किए हैं। वहंी नारखी क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के बाहर बहने वाली नहर के किनारे से आदित्य की चप्पलों को भी बरामद किया है।
रोहन की निकवाई जाएगी कॉल डिटेल
आदित्य हत्याकांड में जेल भेजे गए आदित्य के दोस्त रोहन की कॉल डिलेट पुलिस निकलवाई जाएगी। इसके साथ ही रोहन को रिमांड पर लिया जाएगा। कॉल डिटेल और रोहन से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने का प्रयास करेगी कि आदित्य के अपहरण के बाद रोहन ने किस-किस से बात की।