फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एडी स्वास्थ्य ने कोविड की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एडी स्वास्थ्य ने कोविड की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। कोविड से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार सुबह एडी स्वास्थ्य आगरा चंद्रशेखर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा से अस्पताल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडी आगरा चंद्रशेखर के साथ सीएमओ नरेंद्र सिंह भी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। अधिकारियों ने सर्वप्रथम अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद एडी हेल्थ ने अपने सामने कोविड महामारी से बचाव के लिए मॉक ड्रिल कराई। पीडियाट्रिक वार्ड के साथ ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट द्वारा कितनी गैस प्रति घंटा आपूर्ति हो सकती है के बारे में जानकारी की। सीएमएस ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड को 50 बेड का बनाया गया है। प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति रिजर्व के लिए आक्सीन कंसंट्रेटर लगाए गए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है, जिसका स्थानीय समाजसेवियों ने एडी हेल्थ से चिकित्सक बढ़ाये जाने की बात कही। उनके साथ अस्पताल के डॉक्टर आरसी केशव, डॉ. कर्दम, डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. शाहिद अली, फार्मासिस्ट जेएस यादव, रवींद्र दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें