क्रिकेट खिलाड़ी सोनम यादव का सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। साहित्य-संगीत-कला को समर्पित संस्था शब्दम् ने हिंद लेम्प्स परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्रिकेट में अपना परचम लहराने वाली विश्व विजेता भारतीय महिला किक्रेट टीम अंडर-19 की सदस्य सोनम यादव को सम्मान पत्र, शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया। खिलाड़ी के सम्मान में शांतिदेवी आहूजा महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में शब्दम् अध्यक्ष किरण बजाज के मुम्बई से भेजे गए वीडियो संदेश को प्रोजेक्टर के माध्यम से सभागार में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सोनम ने कहा आप चाहे किसी भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हों, प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए अनुशासन तथा कड़ी मेहनत बहुत आवश्यक है। यदि आप अनुशासन में रहकर मेहनत करते हैं तो आपकी सफलता निश्चित है। उन्होंने कहा कि मेरी इस सफलता में मेरे भाई, गुरुजनों एवं हमारे कोच का विशेष योगदान रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रजनी यादव ने की। धन्यवाद ज्ञापन मंजर उलवासै ने किया। संचालन दीपक औहरी ने किया। कार्यक्रम में नवीन मिश्रा, डॉ. जयदेव सिंह, आरसी यादव, अखिलेश कुमार, अनीता रानी, आभा सक्सेना, आरसी दुबे उपस्थित रहे।