फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक, अलीगढ़ ने देखा जिले के परिषदीय स्कूलों का हाल

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करने आए अलीगढ़ मंडल के एडी बेसिक डॉ पूरन सिंह - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर अलीगढ़ मंडल के एडी बेसिक डॉ. पूरन सिंह ने मंगलवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी बेसिक डॉ. पूरन सिंह मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय आर्य नगर कन्या नगर क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्हें महज 10 बच्चे उपस्थित मिले। सम्मिलित विद्यालय मथुरा नगर नगर क्षेत्र फिरोजाबाद में उपस्थिति संतोषजनक मिली। विद्यालय में कक्षा एक से 8 तक के छात्र छात्राओं के एक साथ बैठने की सुविधाओं का अभाव था। सम्मिलित विद्यालय सिविल लाइन दबरई में निरीक्षण के समय कक्षा एक से आठवीं तक की समस्त कक्षाएं विधिवत रूप से संचालित होती मिलीं। विद्यालय में छात्र उपस्थिति संतोषजनक थी।
कक्षा सात में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से पाठ पढ़ाया जा रहा था। हालांकि विद्यालय में डीबीटी का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया था। प्राइमरी स्कूल जालिमपुर में निरीक्षण के दौरान शिक्षा गुणवत्ता असंतोषजनक मिली। 60 फीसदी ही विद्यार्थी उपस्थित थे। अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नारखी में समस्त कार्यरत स्टाफ उपस्थित मिला लेकिन नामांकित 100 छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति मात्र 60 थी। इस पर उन्होंने वार्डन से उपस्थिति बढ़ाने को कहा। यहां उन्होंने विद्यालय परिसर में बन रहे छात्रावास का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें