फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा दिखाएगी ताकत

Sat, 16 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों को देखते हुए सपा कार्यकर्ता सम्मेलन कर पार्टी की शक्ति दिखाएगी। सम्मेलन में पार्टी की नीतियों रीतियों और विकास कार्यों पर चर्चा होगी साथ ही आगामी चुनाव में फ्रंटल संगठनों की भूमिका पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन

 शनिवार को सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के साथ सम्मेलनों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सपा जिले में इस माह चार कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। इसके लिए पहला कार्यकर्ता सम्मेलन 17 जनवरी को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान पर होगा। समाजवादी युवजन सभा के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद अक्षय यादव और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू होंगे। समाजवादी छात्रसभा का 20 जनवरी को पुत्तूलाल महाविद्यालय इटौरा, समाजवादी लोहिया वाहिनी का कार्यकर्ता सम्मेलन 24 जनवरी को नगला गोला ग्राउंड में होगा। माह का अंतिम सम्मेलन समाजवादी यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में शहर के पालीवाल हाल में होगा।
 सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने बताया कि सभी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अक्षय यादव शिरकत करेंगे। इसके अलावा फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष अपने संगठन के सम्मेलन का संचालन करेंगे। इसके अलावा जिला नेतृत्व कार्यक्रम में मार्गदर्शक की भूमिका में रहेगा। समाजवादी छात्र सभा के सतेंद्र यादव, यतेंद्र यादव, रामपाल गुर्जर, राकेश प्रजापति, कान्हा यादव, असलम परवेज, बंटू कठेरिया, आफताब खान, मीडिया प्रभारी अशफाक खान, बलवीर सिंह बघेल, कैलाश यादव, पवन गुप्ता, गुड्डू  दिवाकर, कैलाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें