निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त । स्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने आसफाबाद चौराहे से लालपुर तक नाले और साइड पटरी का निरीक्षण किया। इस दौरान नाले के सहारे खोखा, ठेला और शेड लगाकर व्यापारिक गतिविधियां संचालित होती मिलीं। दुकानदारों और वेंडरों द्वारा कूड़ा नाले में फेंके जाने से नाले की सतह पर कचरा जमा मिला।
नगर आयुक्त ने लोगों को डस्टबिन का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छता निरीक्षक दिनेशपाल सिंह और सहायक नगर आयुक्त आरपी सिंह को क्षेत्र में नियमित जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही डस्टबिन का इस्तेमाल नहीं करने और नाले में कूड़ा फेंकने वाले दुकानदारों व वेंडरों को चिह्नित कर नियमानुसार नोटिस और मौके पर ही जुर्माना वसूली की कार्रवाई करने को कहा। संवाद