फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला शिक्षामित्र से छेड़छाड़ के आरोपी एका बीईओ श्रीकांत पटेल पर गिरी गाज, चार्ज छीना

Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महिला शिक्षामित्र से अमर्यादित व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे एका के खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) श्रीकांत पटेल पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने बीईओ से एका ब्लॉक का चार्ज वापस ले लिया है और उन्हें फिलहाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही जसराना के खंड शिक्षाधिकारी भूपेंद्र सिंह को एका ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

मामला एका ब्लॉक का है, जहां तैनात एटा निवासी एक महिला शिक्षामित्र ने बीईओ श्रीकांत पटेल पर गंभीर आरोप लगाए और एटा कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया है। शिक्षामित्र का आरोप है कि बीईओ उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे और जबरन मिलने के लिए बुलाते थे। पीड़िता का आरोप है कि प्रशिक्षण के नाम पर बीईओ ने उन पर अपने साथ रहने का दबाव भी बनाया। शिक्षामित्र ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद परिजनों ने बेसिक शिक्षा विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस केस दर्ज, जांच कमेटी गठित
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित की है। इसी बीच पीड़ित महिला शिक्षामित्र की तहरीर पर एटा कोतवाली में बीईओ श्रीकांत पटेल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन


जल्द दर्ज किए जाएंगे संबंधित पक्षों के बयान
विभागीय स्तर पर जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जांच कमेटी जल्द ही एका ब्लॉक पहुंचकर शिक्षामित्र, आरोपी बीईओ व अन्य संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी।


एका के बीईओ श्रीकांत पटेल को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। विभागीय जांच जारी है और जांच कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें