फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ड्रेनेज सिस्टम के लिए जल्द बनेगी कार्ययोजना

Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वर्षाकाल के दौरान शहर में जलभराव की समस्या के निदान को प्रस्तावित ड्रेनेज सिस्टम निर्माण की कवायद जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान शासन की ओर से ड्रेनेज सिस्टम के लिए जरूरी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं शासन के निर्देशों के बाद नगर निगम द्वारा कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को पत्र जारी किया है। वर्षाकाल के दौरान शहर में होने वाले जलभराव की समस्या का जल्द निदान होगा। शासन के निर्देशों के बाद इस बाबत कार्ययोजना बनाई जा रही है। शहर में वर्षाकाल के दौरान अत्याधिक जलभराव वाले स्थलों के सर्वे व कार्ययोजना बनाने के लिए शासन द्वारा जल निगम की कंट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज नामक संस्था को नामित किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को शासन स्तर से शहर में ड्रेनेज सिस्टम स्थापना संबंधी कार्य प्रगति की जानकारी स्थानीय निगम अफसरों से ली। निगम अधिकारियों के अनुसार शासन ने शहर में जलभराव की समस्या के निदान को प्रस्तावित ड्रेनेज सिस्टम स्थापना से जुड़ीं कार्रवाई जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें