फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्म ही मानव जीवन का मूल आधार : सत्यानंद

Fri, 19 Dec 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो-1 सोह्म महामंडल के संत सम्मेलन में प्रवचन करते संतगण। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोह्म महामंडल के 46वें आयोजन के दौरान संत सम्मेलन में सोह्म पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि कर्म ही मानव जीवन का मूल आधार है। मनुष्य को जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ संत सम्मेलन के दौरान स्वामी सत्यानंद महाराज ने परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग विस्तार से समझाया। स्वामी शुकदेवानंद महाराज ने कहा कि सत़कर्मों से जीवन सार्थक हो सकता है। स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी l स्वामी रामशरण दास महाराज, स्वामी प्रीतमदास महाराज, स्वामी निगमानन्द, स्वामी नारायणानंद, स्वामी शिवानंद, स्वामी सच्चिदानन्द, स्वामी सदानन्द एवं स्वामी सुबोध स्वरूप ने भी विचार रखे। इससे पूर्व भागवत कथा के दौरान पंडित रामगोपाल शास्त्री ने कहा कि राजा वही श्रेष्ठ होता है तो जो प्रजा के हित में सोचता है। इस दौरान सतीश चंद्र पचौरी, संजय अग्रवाल, गोपाल बिहारी अग्रवाल, छोटेलाल अग्रवाल, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, चौधरी सम्मन सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, शिवनारायण यादव, प्रवीन अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें