फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बीडीओ से मांगा धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीपीआरओ ने जिले के पांच खंड विकास अधिकारियों से पंचायत भवन जीर्णोद्धार कार्य पूर्ति का उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने को कहा है। डीपीआरओ की ओर से इस बाबत सभी को पत्र जारी किए गए हैं। जिले के फिरोजाबाद, टूंडला, एका, शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लाक क्षेत्रांर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए प्रति पंचायत भवन चार-चार लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। गत 18 फरवरी को जारी की गई धनराशि के सापेक्ष अभी तक संबंधित ब्लाकों में से किसी भी खंड विकास अधिकारी ने उपभोग प्रमाणपत्र पंचायती राज विभाग को उपलब्ध नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में गत दिवस हुई समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। सीडीओ की आपत्ति के उपरांत डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराने वाले बीडीओ को पत्र जारी किए हैं। सभी को आगामी 15 अगस्त तक हरहाल में उपभोग प्रमाण उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है। अन्यथा की स्थिति में संबंधित पंचायत के प्रधान व सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें