फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस की बैठक में अनुपस्थित रहे सौ विद्यालय, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकार की संचालित योजनाओं की प्रगति जानने के लिए डीआईओएस रितु गोयल ने गुरुवार को वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक जिला पुस्तकालय में बुलाई। तीन सौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। जबकि सौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहे। उनको डीआईओएस रितु गोयल ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो नियमानुसार छात्रा पात्र हो, उसका रजिस्ट्रेशन कराएं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करा लें। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालयों में खेल गतिविधियों पर जोर देना चाहती है। इसलिए विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियां भी कराएं। प्रधानाचार्य विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक करें। उनको नवाचार से पढ़ाने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके। सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी जोर देने को कहा। इस दौरान डीआईओएस रितु गोयल ने सभी प्रधानाचार्यों को स्वच्छता एवं पॉलिथीन मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें