फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 13 गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने 24 घंटों में शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हजारों की नकदी, सट्टा डायरी, अवैध चाकू और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर संजीव दुबे की टीम ने छिदामुल नगर में हिना धर्मकांटा के पीछे एक खाली प्लॉट में छापेमारी कर जुआ खेल रहे 10 लोगों को दो अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया। इनमें शमशाद, सद्दाम, शाहरुख, सोनू और दो अरबाज, वसीम, सलमान, अरमान और समी को शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, हिना धर्मकांटे के पास ही सट्टा पर्ची लिख रहे असलम को भी 260 रुपये और सट्टा डायरी के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 60 क्वाटर अवैध देशी शराब बरामद की। पकड़े गए अभियुक्तों में अफजाल, मोहम्मद शकील और शहजाद शामिल हैं, जो ऊंचे दामों पर शराब बेचने की फिराक में थे। एक अन्य मामले में, अजीम की पुलिया के पास से नईम उर्फ अड्या को एक अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें