फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक कांड : हिस्ट्रीशीटर ने छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा करने के लिए पत्नी और भाई के साथ मिलकर रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। राजा का ताल में सोते समय युवक के ऊपर एसिड अटैक डालने की घटना में नया मोड आया है। 16 मार्च को एसिड अटैक की गु्त्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। पीड़ित के भाई ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों में राजीनामा के लिए दबाव बनाने की नीयत से साजिश के तहत पत्नी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने साजिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी अनीता देवी पत्नी श्रीनाथ उर्फ टुंडा ने विगत 17 मार्च को थाने में सुखवीर, अंकित, प्रहलाद एवं विमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि आरोपियों ने विगत 16 मार्च को देवर मुकेश के ऊपर तेजाब फेंका था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मामला एसिड अटैक से जुड़ा होने को लेकर एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीओ देवेंद्र सिंह को खुलासे के निर्देश दिए थे। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश का भाई श्रीनाथ उर्फ टुंडा हिस्ट्रीशीटर है। उस पर अलग-अलग थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं।
एसिड कांड में जिस सुखवीर एवं उसके परिजनों को आरोपी बनाया गया, उस सुखवीर के परिवार की एक महिला के साथ 2019 में श्रीनाथ उर्फ टुंडा ने छेड़खानी की थी। इस मुकदमे में राजीनामा के लिए टुंडा दबाव बनाना चाहता था। इसके लिए उसने पत्नी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। विगत 16 मार्च को एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया तथा दूसरे दिन आरोपियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने टुंडा की निशानदेही पर एसिड अटैक के दौरान एसिड से जली कमीज एवं एसिड की बोतल भी बरामद कर ली है। साजिश में शामिल उसकी पत्नी अनीता एवं भाई मुकेश की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के खुलासे में सीओ ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में आज आना था फैसला
टूंडला। छेड़खानी एवं पोक्सो एक्ट का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जाता है कि 24 मार्च को इसका फैसला आना है। इसलिए वादी पर दबाव बनाने के लिए पूरी साजिश रची गई थी। इससे एक दिन पूर्व ही पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें