फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मोमोज के रुपये मांगने पर महाभारत, दबंग ने कड़ाही पर फेंकी ईंट... खौलता तेल पड़ने से दुकानदार झुलसा

Thu, 08 Aug 2024 08:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मोमोज के रुपये मांगने पर दबंग ने कड़ाही पर ईंट उठाकर फेंक दी। खौलता तेल पड़ने से दुकानदार झुलस गया। आरोपी मौके से भाग निकला।  
विज्ञापन
गर्म तेल - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मोमोज के रुपये मांगने पर दबंग ने गर्म तेल की कड़ाही में ईंट फेंक दी। खौलता तेल पड़ने से दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। आरोपी भाग निकला। झुलसे दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


घटना उत्तर थाना क्षेत्र के सत्यनगर टापा की है। यहां के निवासी लक्ष्मण मोमोज तथा पकौड़े का नगला करन सिंह पुलिस चौकी के समीप ठेला लगाता है। वह नित्य की तरह ठेला लगाए था। उसी दौरान एक युवक उसके ठेले पर आया। उसने वहां से मोमोज खाए। आरोप है खाने के बाद वह वहां से जाने लगा। 

दुकानदार ने उससे मोमोज के रुपये मांगे। इस पर युवक बौखला गया। युवक दुकानदार को गाली देने लगा। विरोध करने पर युवक ने गर्म तेल की कड़ाही में ईंट फेंक दी। इससे कढ़ाई का गर्म तेल लक्ष्मण के ऊपर छिटक गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। उसके परिजन भी आ गए। उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें