फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 01 Jan 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में 24 दिसंबर की रात एक आरोपी ने पुरानी रंजिश में अवैध असलहा लहराकर फायरिंग का प्रयास किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी थी। थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात उक्त आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली भी लगी है। उसे घायल अवस्था में सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरी गेट गली नंबर पांच में 24 दिसंबर रात करीब 11:30 बजे दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान निवासी फैजान और उसके भाई फराज ने आठ से दस अज्ञात लोगों के साथ खालिद अनवर के घर में घुस गए थे। इसके बाद आरोपी फैजान ने अवैध असलहा लहराकर फायरिंग का प्रयास कर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन आरोपियों की गिरफ्तार के लिए किया गया था। मंगलवार रात सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजीव दुबे टीम के साथ फैक्टरी एरिया के लिंक रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी फैजान बाइक से आया पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस ने उसे रोका तो आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली भी लगी है। उसके पास से बाइक, अवैध असला बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें