फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऊंचाहार एक्सप्रेस में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ऊंचाहार एक्सप्रेस में पिता के साथ यात्रा कर रही नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन


गत 3 जनवरी को ट्रेन संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-1 में रात्रि साढ़े दस बजे करीब यह घटना घटित हुई। 11 वर्षीय नाबालिग अपने पिता के साथ प्रयागराज तक का सफर कर रही थी। तभी कोच में सफर कर रहे एक अन्य रेलयात्री ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित पिता ने इसकी जानकारी कोच में मौजूद टीटीई के माध्यम से मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। सूचना मिलने पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी रेलयात्री को पकड़ लिया। जीआरपी थाना प्रभारी मोनू आर्य ने बताया नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी रेलयात्री ने पुलिस को अपना नाम विपिन कुमार निवासी सिंघराजा थाना दुबेलिया बस्ती हाल पता क्वार्टर नंबर-400 न्यू कैंट बीडी रोड थाना कैंट प्रयागराज बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें