फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शीतलहर से नहीं मिली राहत, आज भी रहेगी गलन

Mon, 05 Jan 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हाइवे पर रविवार को सुबह छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शीतलहर के कारण ठिठुरन कम होती दिखाई नहीं दे रही है। रविवार को धूप तो निकली लेकिन सर्दी में कोई कमी नहीं दिखाई दी। शाम होते ही ठंड बढ़ने के साथ हर कोई इसके बचाव करने में जुट गया। 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को भी सुहागनगरी के लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिल सकी। सुबह कोहरे का कुहासा तो कम दिखाई दिया। सूर्यदेव के भी दर्शन हुए। लेकिन धूप में तीखापन नहीं था। क्योंकि शीतलहर के चलते धूप पूरी तरह से बेअसर साबित हुई। ग्रामीण अंचल में फसलों के ऊपर कोहरे की सफेद चादर तनी दिखाई दी। इस तरह का नजारा ग्रामीण अंचल में देखने को मिली। शहरी क्षेत्र में शीतलहर के चलते हर कोई सर्दी से बचाव करने को रजाई में छिपने को मजबूर हो गया। क्योंकि हवा चलने के कारण ठंडक लगातार बढ़ती जा रही थी। सोमवार को भी मौसम का रूख रविवार के अनुरूप रहने की अनुमान है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि पांच जनवरी को मौसम में नमी ही रहेगी। छह जनवरी को मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। लगातार शीतलहर के चलते जिले में आलू,सरसों की फसल का उत्पादन करने वाले किसान परेशान होने लगे हैं। कहीं आलू की फसल में झुलसा रोग नहीं लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें