फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बच्ची से छेड़खानी के आरोपी को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए लेकर जाती पुलिस। स - फोटो : मुठभेड़ में घायल बच्ची से छेड़खानी के आरोपी को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नारखी। तीन वर्षीय मासूम बालिका से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को नारखी पुलिस ने मंगलवार रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की है। नारखी क्षेत्र के एक गांव में 3 वर्षीय मासूम अपने पिता के साथ खेत पर गई थी। पिता खेत के दूसरे किनारे पर काम कर रहे थे, तभी गांव का ही आपराधिक प्रवृत्ति का युवक वीरेश उर्फ वीरा मासूम को एकांत में ले गया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

मासूम के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वीरेश उर्फ वीरा बैंदी की पुलिया के पास छिपा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब इलाके की घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधी गोली चला दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी वीरेश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बेहद शातिर व आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी गांव की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें