फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नौकरी के नाम पर एक लाख रुपये ऐंठने का आरोप

Sat, 28 Feb 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। क्षेत्रीय निवासी ने वार्ड 30 के पार्षद पर नौकरी के नाम पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस आशय का शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन

वार्ड 30 के मोहल्ला नीबू वाला बाग निवासी संदीप राठौर के अनुसार निगम में सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर निगम पार्षद श्याम सुंदर ने उससे एक लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। युवक संदीप के अनुसार नौकरी मांगने क्षेत्रीय पार्षद धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवक ने इस संबंध में एक शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। वहीं पूछे जाने पर निगम पार्षद श्याम सुंदर ने कहा कि आरोप निराधार हैं। एक भूखंड के क्रय-विक्रय पर लेनदेन का विवाद है। दबाव बनाने के लिए नौकरी के एवज में पैसे ऐंठने का आरोप लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें