घर में घुसकर पिटाई करने का लगाया आरोप
जसराना। थाना जसराना के गांव पट्टी बनवारा निवासी दो पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर पिटाई लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना जसराना के गांव पट्टी बनवारा निवासी कौशलेंद्र का कहना है कि वह अपने घर के अंदर बैठा हुआ था कि गांव के धनपाल, भुवनेश, गौरव उर्फ पवनेश एवं शेर सिंह आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई लगा दी। बचाने आई पत्नी एवं पुत्र को भी पीटा। इसी तरह गौरव उर्फ पवनेश का आरोप है कि वह भुवनेश और शैलेंद्र के साथ अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी नीलेश, आशीष, कौशलेंद्र एवं ब्रजेश उसके घर में घुस आए और पिटाई करने लगे। चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण कराया है। संवाद