फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक-युवती को पीटने का आरोप, बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष समेत 20 नामजद

Tue, 22 Jul 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में सात जुलाई को युवक-युवती के होने की झूठी अफवाह फैलाकर घर में घुसकर पीटने, अभद्रता और तोडफोड़ के मामले में बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष समेत 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ककरऊ कोठी निवासी अधिवक्ता किशन यादव ने बताया कि उनका मकान झील की पुलिया जलेसर रोड पर है। इसमें तीन वर्ष से सरकारी बियर की दुकान संचालित थी। अप्रैल 2025 में कंपोजिट दुकान होने के कारण खाली हो गई थी। इस वजह से ऊपर का एक कमरा बाबा छोटेलाल को किराए पर उठाया था। वहीं नीचे की दुकान व हॉल रेस्टोरेंट के लिए प्रशांत चौहान व सचिन को दो वर्ष के लिए उठा दिया था। वे इसमें रंगाई पुताई व फर्नीचर का काम करवा रहे थे। 7 जुलाई को दोपहर ढाई बजे मोहन बघेल निवासी सविता नगर, थाना उत्तर अपने आप को बजरंग दल का महानगर अध्यक्ष बताते हुए 20 अज्ञात साथियों के साथ घर पर पहुंचे। निर्माणधीन रेस्टोरेंट में युवक-युवती के होने की भ्रामक अफवाह फैलाकर भीड़ जुटा ली। किराएदारों, सचिन, प्रशांत चौहान व बाबा छोटेलाल की पिटाई कर, गाली गलौज की। रेस्टोरेंट की तलाशी ली और वीडियो बनाया। इस दौरान कोई लड़की-लड़का नहीं मिला। आरोपियों ने धमकाया कि रेस्टोरेंट नहीं चलने देंगे। इतना ही नहीं आरोपी मकान के ऊपरी मंजिल में घुस गए। वहां खाना बना रही किराएदार महिलाओं से धक्का-मुक्की करते हुए वीडियो बनाया। रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की।
वहीं आरोपी मोहन बघेल का कहना है कि सूचना पर वह गए थे। पुलिस के साथ घर में घुसे थे। इसका उनके पास प्रमाण है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें