-संयुक्त अस्पताल में उपचार कराता घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : -संयुक्त अस्पताल में उपचार कराता घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
-पुरातन तिराहे के पास पुलिस ने की कार्रवाई, घायल आरोपी से बरामद किया तमंचा-कारतूस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है। जिसके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में दुकान पर टॉफी लेने गई नाबालिग से आरोपी ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी ने नाबालिग को अकेले में ले जाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान मुस्तफाबाद रोड पुरातन तिहारी के पास आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम मोहनलाल निवासी गांव वीदरखा थाना शिकोहाबाद बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा,एक खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिसे पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है।
पकड़े गए आरोपी ने नाबालिग के साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। जिसका मुकदमा शिकोहाबाद में दर्ज किया गया था। आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है। जिसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
फोटो-202-संयुक्त अस्पताल में उपचार कराता घायल आरोपी। स्रोत पुलिस