फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वृद्धा पर हंसिया से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने गांव मोढ़ा कनैटा में उधार सामान न देने पर दुकान चला रही वृद्धा और उनके परिवार की महिलाओं पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हंसिया और दो डंडे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


6 अगस्त को दुकान पर उधार न देने से नाराज आरोपी कालीचरण ने अपने परिजनों के साथ मिलकर 70 वर्षीय वृद्धा कमला देवी व उनकी दो बहू और एक बेटी पर लाठी-डंडों व हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें वृद्धा को आगरा रेफर किया गया था। कमला देवी के बेटे अर्जुन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम ने शनिवार को आरोपी कालीचरण को एनएच-19 सर्विस रोड (बीजेपी कार्यालय के पास) से दबोच लिया। आरोपी पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें